CG Alert: कई गैस एजेंसी वाले इस ओटीपी का मिलान भी नहीं कर रहे हैं और न ही बुकिंग करने वाले को वेरीफाई कर रहे हैं। इस तरह के अधिकांश गैस सिलेंडर कालाबाजारी के काम आता है। उल्लेखनीय है कि त्योहारी सीजन में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ़ जाती है। मोवा के अलावा खमतराई, कबीर नगर, उरला, राजेंद्र नगर, तेलीबांधा जैसे इलाकों में अवैध रूप से गैस रिफलिंग किया जाता है।