CG Assembly election 2023 : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा, अगर भाजपा की सरकार नहीं बनी तो (CG Election 2023 ) राजनीति छोड़ दूंगा।
रायपुर.CG Assembly election 2023 : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा, अगर भाजपा की सरकार नहीं बनी तो राजनीति छोड़ दूंगा। उधर, ननकीराम के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, पार्टी में उनका मान सम्मान है। 2023 में भाजपा की सरकार अवश्य बनेगी। उनका कहना एकदम सही है। कांग्रेस पार्टी ने साढ़े चार साल में हर वर्ग को ठगने का काम किया। विकास के सारे कार्य ठप हैं। हर तरफ भ्रष्टाचार हो रहा है।
भाजपा में कंवर का कोई महत्व नहीं: भगत
CG Assembly election 2023 : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने ननकीराम कंवर के बयान पर तंज कसते हुए कहा, वो तो ऐसे ही संन्यास ले रहे। पार्टी में उनकी बात कौन सुनता है। उनकी पार्टी में उनके रहने नहीं रहने का कोई महत्व नहीं। भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं को साइड कर दिया। वहां सीनियर नेताओं का सम्मान नहीं होता। इस वजह से इनकी स्थिति ठीक नहीं है। बता दें कि मंत्री भगत ने भी दो माह पहले कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने का दावा किया। साथ ही मंत्री भगत ने अपनी मूंछ को भी दांव पर लगाया है कि यदि कांग्रेस की सरकार नहीं बनी तो वे मूंछ मुंडवा लेंगे।