
CG Budget 2025: प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। तय समय के अनुसार 12.30 बजे विधानसभा में 2025-26 का मुख्य बजट में कई बड़े ऐलान किया। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। वहीं प्रदेश सरकार के कामों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी के कामों का जिक्र किया। कहा कि छत्तीसगढ़ को तीसरा इंजन मिल गया है। जिसके बाद अब यह तेजी से विकास करेगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।
अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
इस बार बजट के आकार में 10 से 12 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है। इस हिसाब से बजट का आकार 1 लाख 70 लाख करोड़ हो सकता है। इस बजट में शहरी विकास और उद्योगों पर जोर दिया जाएगा। साथ ही पूंजीगत व्यय को बढ़ाया जाएगा। साथ ही महिलाओं से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं भी हो सकती है।
Updated on:
03 Mar 2025 12:55 pm
Published on:
03 Mar 2025 12:55 pm
