
PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, बोले - कांग्रेस सरकार में महिलाएं सुरक्षित, भाजपा के समय चरम पर थे अपराध
Congress State President Deepak Baij : रायपुर . प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने महिला समृद्धि और स्वाभिमान के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के कुशासन में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध चरम पर थे। हर गांव में एक महिला को ग्राम प्रहरी बनाने का वादा 2003 में किया था, सरकार में रहते ठगते रहे, एक भी नहीं बनाए।
कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के प्रति अपराधों में 68 प्रतिशत की कमी आई है। कांग्रेस राज में महिलाएं ज्यादा सुरक्षित है। दूसरी ओर भूपेश सरकार ने पहले दिन से ही महिलाओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। भूपेश सरकार में आंगनवाड़ी सहायिका, कार्यकर्ताओं का मानदेय लगभग दुगुना हो गया है, रसोइयों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की गई है।
Published on:
21 Sept 2023 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
