26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: हीरा ग्रुप के बाउंसरों ने स्पा सेंटर में चलाई गोली, इलाके में फैली सनसनी

CG Crime:स्पा संचालिका महिला और अन्य युवतियां दहशत में आ गई। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

CG Crime: सिविल लाइन के कटोरातालाब इलाके में हीरा ग्रुप के बाउंसरों ने एक स्पा सेंटर में हवाई फायर कर दिया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्पा संचालिका महिला और अन्य युवतियां दहशत में आ गई। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई।

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 10 बजे कटोरातालाब में स्थित एसजेड स्पा में सुनील कुमार पांडेय और अंगद सिंह पहुंचे। दोनों ने स्पा संचालिका से स्पा करने कहा। उसने स्पा सेंटर बंद हो जाने की जानकारी दी।

लेकिन दोनों नहीं माने। दोनों शराब के नशे में थे। स्पा संचालिका पर स्पा करने दबाव डालने लगे।साथ ही उन्हें धमकाने लगे कि किसी दूसरे का स्पा नहीं किया करो। इससे मना करने पर आरोपी सुनील ने अपना लाइसेंसी पिस्टल निकाला और एक राउंड हवाई फायर किया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए सुनील और अंगद मौके से फरार हो गए।

इसकी सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूर्व सैनिक है एक आरोपीपुलिस के मुताबिक सुनील पूर्व सैनिक है। सुनील और अंगद हीरा ग्रुप में पीएसओ के तौर पर कार्यरत है। सुनील के पास पिस्टल और अंगद के पास एयरगन बरामद हुआ है।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।बेखौफ चल रहा स्पा का गोरखधंधाशहर में बड़ी संख्या में स्पा सेंटर खुल गए हैं। इनमें से कई में देहव्यापार का गोरखधंधा चल रहा है। स्पा सेंटरों का पुलिस औचक निरीक्षण नहीं करती है। कई स्पा सेंटर संचालकों ने वेलनेस सेंटर के नाम पर नगर निगम से गुमास्ता लाइसेंस भी ले रखा है। इसकी आड़ में देहव्यापार का धंधा करवा रहे हैं।