26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Smart meter: स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा, 72 हजार उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर पर जताया विश्वास

Smart Meter: 73 हजार उपभोक्ताओं के फीडबैक प्राप्त हुए, जिसमें उन्होंने स्मार्ट मीटर को पारदर्शी और विश्वसनीय बताया।

less than 1 minute read
Google source verification

Smart meter: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की ओर से 23 फरवरी तक प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर जागरुकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। यह अभियान वितरण कंपनी के सभी वितरण केंद्रों, संभागीय व जोन कार्यालयों और नगरीय निकायों में समन्वित रूप से संचालित किया गया।

इसमें लगभग 73 हजार उपभोक्ताओं के फीडबैक प्राप्त हुए, जिसमें उन्होंने स्मार्ट मीटर को पारदर्शी और विश्वसनीय बताया। इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान मोर बिजली ऐप के माध्यम से कुल 72966 बिजली उपभोक्ताओं ने अपना फीडबैक दर्ज कराया, जिनमें 52601 स्मार्ट मीटर उपभोक्ता और 20365 नॉन-स्मार्ट मीटर उपभोक्ता शामिल हैं।

रायपुर पहले स्थान परफीडबैक दर्ज कराने में रायपुर शहर प्रथम स्थान पर रहा, जबकि दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। संभागवार स्तर पर चांपा डिवीजन से सर्वाधिक 3077 फीडबैक प्राप्त हुए। जोनवार आंकड़ों में पोंडीमार जोन कोरबा से 1177 फीडबैक दर्ज किए गए, जबकि वितरण केंद्रवार सकरी बिलासपुर वितरण केंद्र से सर्वाधिक 757 फीडबैक प्राप्त हुए। स्मार्ट मीटर जागरुकता पखवाड़ा ने उपभोक्ताओं को तकनीकी रूप से जागरूक किया।

जागरुकता बढ़ाना उद्देश्यपखवाड़े का उद्देश्य स्मार्ट मीटर प्रणाली के प्रति उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाना, पारदर्शी एवं सटीक बिलिंग व्यवस्था की जानकारी देना और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपभोक्ता सहभागिता को सशक्त बनाना रहा। अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनी, जनसंवाद, उपभोक्ता शिविर और स्थल पर तकनीकी प्रदर्शन के माध्यम से स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और उसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

उपभोक्ताओं को बताया गया कि स्मार्ट मीटर से वास्तविक समय में बिजली खपत की निगरानी संभव है, बिलिंग पारदर्शी और सटीक होती है। ऑनलाइन भुगतान सुविधाए ऊर्जा बचत की आदत विकसित करने में इसकी भूमिका और मोर बिजली मोबाइल ऐप के माध्यम से खपत, बिल एवं शिकायत संबंधी जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।