8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दामाद ने ससुर पर लकड़ी से किया वार, कहा- रोज मारता था ताने, हुई दर्दनाक मौत

मामूली बात पर दामद ने ससुर की लकड़ी से पीट - पीट कर उसकी हत्या कर दी। खून से लथपथ ससुर को जब उसके परिवार वाले जब उसे अस्पताल ले गए तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी दामद को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
.

जशपुर। जिले से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही ससुर को लकड़ी से पिट - पिट कर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद जब खून से लथपथ ससुर को अस्पताल ले जाय गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा है कि मामूली सी बात पर दामाद ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना तामुल थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के तामुल थाना क्षेत्र के भैस्कीमुड़ा में रहने वाले हेमसागर ने तैलाइन गांव निवासी जितन की बेटी से शादी की। शादी के बाद से ही हेमसागर घर जमाई बनकर जितन के घर तैलाइन गांव में रहता था। बीच- बीच में अपने घर जाया करता था। जानकारी मिली है कि जितन को हेमसागर का उसके घर रहना रास नहीं आता था। वह हेमसागर को हमेशा इस बात से कोसता रहता था। वह कहता था कि मैं तुझे पालता हूं। इन्ही सब बात को लेकर दामाद और ससुर के बीच विवाद होते रहता था।

बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि हेमसागर ने अपने ससुर जितन पर लकड़ी से कई वार किए। जितन के पूरे शरीर पर चोट आयी और वह खून से लथपथ हो गया। वहीं घटना की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तब वे जितन को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ताने से परेशान होकर उतारा मौत के घाट
घटना के अगले दिन जितन के भाई ने पुलिस थाने जाकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दामाद हेमसागर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तब उसने बताया कि वह अपने ससुर के ताने से परेशान था। उसने कहा कि वह मुझे आए दिन यह सुनाता था कि मैं तुझे पालता हूं, रोज ताने मारता था। जिसके चलते विवाद होने पर उसे मार दिया।