
कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे अरुण साव
रायपुर। CG Election 2023 : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर फिर से हमला बोला है। एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, बिरनपुर मामले में कांग्रेस सरकार बहुसंख्यक हिन्दू समाज के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रही है।
हिंदू समाज पर आगजनी का झूठा प्रकरण बनाकर लोगों को जेल में डाला गया। इस मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। साव ने कहा, 8 अप्रैल को एक निर्दोष युवक भुनेश्वर साहू की हत्या हुई थी। उस इलाके में लव जिहाद की घटनाएं हो रही थी, वो इस हत्या की पृष्ठभूमि थी। 10 अप्रैल को हमें परिजनों से मिलने नहीं दिया गया। मामले में राज्य सरकार ने एकतरफा कार्रवाई की।
साव ने आरोप लगाया कि बहुसंख्यक हिन्दू समाज के खिलाफ सरकार एक तरफा करवाई करते हुए 11 लोगों की ही गिरफ्तारी हुई, जबकि 40 लोगों के नाम थे। आगजनी का मामला हिन्दू समाज पर बनाया, पुलिस के लोग उनके घरों में गए। डर और दबाव का काम किया। साव ने कहा, सत्र न्यायालय के फैसले से स्पष्ट हो गया कि जो हम आरोप लगा रहे थे, वो तथ्यों पर आधारित था।
Updated on:
09 Oct 2023 11:14 am
Published on:
09 Oct 2023 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
