
बस्तर पैलेस- छत्तीसगढ़ का बस्तर महल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। बता दें कि ये शानदार महल जगदलपुर में है। इसे 'आदिवासी सभ्यता का हृदय' माना जाता है।

धमधा किला- यह किला धमधा में है और अपनी भव्यता और प्राचीन वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

कांकेर पैलेस- मध्य भारत के घने उष्णकटिबंधीय वनों में बसा कांकेर और बस्तर का क्षेत्र अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है। (CG Fort-Palace) कांकेर महल छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऐतिहासिक और राजसी अतीत को दर्शाता है, जो कांकेर में है और राजसी उद्यानों से घिरा हुआ है।

गिरि विलास पैलेस- यह महल सारंगढ़ में है और अपनी स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है।

कवर्धा पैलेस- यह महल कबीरधाम जिले के मैकल हिल पर बना है। महाराजा धर्मराज सिंह ने 1930 के दशक में इसका निर्माण (CG Fort-Palace) करवाया था। यह महल इतालवी संगमरमर और पत्थर से बना है। इसमें भरवां बाघ और यूरोपीय बाथरूम हैं।