CG Fraud News: साइबर ठगी के मामलों में बढ़ते मामलों के खिलाफ पुलिस ने सत कदम उठाए हैं। साइबर थाना रायपुर की टीम ने शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट और फर्जी आयरन सप्लाई के नाम पर ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी वेस्ट बंगाल, रायपुर और महासमुंद से पकड़े गए, जिनके पास से करीब 40 चालू बैंक खाता, 3 कार, 6 मोटरसाइकिल, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।