23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेजुएट के लिए स्टेनोग्राफर पदों पर वैकेंसी, सैलेरी 38,100 रुपए प्रतिमाह, जल्द करें आवेदन

अगर आप ग्रेजुएट पास हैं और नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर। दरअसल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर ने स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 26 Sep 2018, 7:58 PM IST

latest govt job

ग्रेजुएट के लिए स्टेनोग्राफर पदों पर वैकेंसी, सैलेरी 38,100 रुपए प्रतिमाह, जल्द करें आवेदन

रायपुर. अगर आप ग्रेजुएट पास हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर। दरअसल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर ने स्टेनोग्राफर के 61 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर ने इन पदों पर भर्ती का नोटीफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें।

पद का नाम :
- स्टेनोग्राफर
- स्टेनोग्राफर (द्विभाषी)

पदों की संख्या :
- स्टेनोग्राफर - 60
- स्टेनोग्राफर (द्विभाषी) - 01

शैक्षिक योग्यता :
- स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही शॉटहैंड और टायपिंग की परीक्षा उत्तीर्ण हो।

- स्टेनोग्राफर (द्विभाषी) पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही शॉटहैंड और टायपिंग की परीक्षा उत्तीर्ण हो। इंग्लिश टायपिंग स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट व हिन्दी टायपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

आयु सीमा : स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष व अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आवेदन में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

वेतनमान : 38,100 से 120,400 रुपए प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि : इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2018 से पहले आवेदन कर दें।

ऐसे करें आवेदन : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र व समस्त दस्तावेज लेकर 12 अक्टूबर से पहले आवेदन करें। उम्मीदवार आवेदन से संबंधित डिटेल के लिए हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट www.highcourt.cg.gov.in पर विजिट करें या नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।