28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईटेक हुए नक्सली: पुलिस जवानों के कैंपों पर ड्रोन से रख रहे नजर, अलर्ट

एक बार फिर पुसवाड़ा शिविर के आसपास ड्रोन देखा गया। हमारे जवानों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ देर बाद जंगल में गायब हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhemendra Yadav

•

Updated: 18 Jan 2020, 8:34 PM IST

हाईटेक हुए नक्सली: पुलिस जवानों के कैंपों पर ड्रोन से रख रहे नजर, अलर्ट

हाईटेक हुए नक्सली: पुलिस जवानों के कैंपों पर ड्रोन से रख रहे नजर, अलर्ट

रायपुर/सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित सुकमा जिले के पुसवाड़ा पुलिस शिविर के आसपास एक बार फिर ड्रोन देखे जाने के बाद पुलिस महकमा और अधिक सतर्क हो गया है। ड्रोन देने जाने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि नक्सली हाइटेक तरीके से इलाके में नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे होंगे।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार शाम पुसवाड़ा शिविर के आसपास ड्रोन देखा गया। हमारे जवानों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ देर बाद जंगल में गायब हो गया। इस सूचना के बाद संपूर्ण इलाके में थाना पुलिस को और अधिक सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि ड्रोन देखे जाने के मामले की जांच की जा रही है।
पहले भी किस्टाराम और पालमडगू में देखा गया था ड्रोन
इसके पहले भी किस्टाराम और पालमडगू क्षेत्र में भी ड्रोन दिखाई देने की बात सामने आई थी। छत्तीसगढ़ का बस्तर अंचल दो दशक से अधिक समय से नक्सली प्रभाव में हैं। यहां पर अक्सर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी होती रहती हैं।