2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG History: पाली में है भगवान शिव का ऐतिहासिक मंदिर और छुपे हुए हैं इसमें कई राज, पढ़िए रोचक कहानी

CG History: छत्तीसगढ़ का इतिहास काफी समृद्ध है। कलचुरी वंश और मराठाओं जैसे शक्तिशाली साम्राज्यों ने यहाँ शासन किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG History: पाली में है भगवान शिव का ऐतिहासिक मंदिर और छुपे हुए हैं इसमें कई राज़, पढ़िए रोचक कहानी

CG History: पाली में है भगवान शिव का ऐतिहासिक मंदिर और छुपे हुए हैं इसमें कई राज़, पढ़िए रोचक कहानी

रायपुर. छत्तीसगढ़ का इतिहास काफी समृद्ध है। कलचुरी वंश और मराठाओं जैसे शक्तिशाली साम्राज्यों ने यहाँ शासन किया है। इनके शासन के दौरान यहां पर कई मंदिर और इमारतों का निर्माण हुआ। इनके निर्माण का इतिहास काफी रोचक है । इसी कड़ी में बात करेंगे पाली के शिव मंदिर की और बताएंगे कैसे हुआ इसका निर्माण।

बाण वंश के राजा विक्रमादित्य शिव भक्त थे। शिव की बहुत पूजा-अर्चना किया करते थे। राजा चाहते थे की शिव का भव्य मंदिर बने। उन्होंने कारीगरों को भव्य शिव मंदिर बनवाने का आदेश दिया। राजा ने अपने कारीगरों को कहा कि मंदिर अपने आप में अतभुत होना चाहिए। इस कारण से इस मंदिर को कारीगरों ने लाल बालू के पत्थर से बनाया। मंदिर के गर्भगृह को अष्टकोणीय मंडप के जैसा बनाया गया। इस खास निर्माण की वजह से यह सबसे अनोखे शिव मंदिरों में से एक है। पुजारी बताते है इस मंदिर को भगवान शिव का आशीर्वाद मिला है। इस कारण सावन में भक्तों का हुजूम यहां लगता है।

सावन के मेले में उमड़ते हैं भक्त

गांव के लोगों ने बताया कि सावन के महीने में हजारों श्रद्धालु यहां पर भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। साथ ही दूर-दूर से कांवरिये यहां भगवान शिव को जल चढ़ाने भी पहुंचते हैं। हर साल यहां सावन के महीने में मेले का आयोजन भी किया जाता है।