6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम के कमिश्नर लेंगे सफाई व्यवस्था का जायजा, रोज सुबह 6 बजे करेंगे दौरा

अब नगर निगम कमिश्नरों को सुबह छह बजे शहर के राउंड पर निकलना अनिवार्य कर दिया गया है। ये सिर्फ सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक नहीं करेंगे बल्कि शहर की सफाई का जायजा लेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
cg_cs_1.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस आरपी मंडल ने जब से मुख्य सचिव की कुर्सी संभाली है तब से वे एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

पिछले दिनों उन्होंने साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था सहित सड़क चौड़ीकरण को लेकर विशेष दिया है। इसे लेकर संबंधित विभाग के अफसरों की मीटिंग लेकर कामकाज की समीक्षा की और सुधार को लेकर जरूरी निर्देश दिए।

आलम यह है कि मुख्य सचिव के नगर निकायों में सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश के बाद अब नगर निगम कमिश्नर और राजधानी के अन्य वार्डों के जोन कमिश्नर सुबह उठकर वार्डों का दौरा कर रहे हैं।

दरअसल, मुख्य सचिव के निर्देश के बाद अब नगर निगम कमिश्नरों को सुबह छह बजे शहर के राउंड पर निकलना अनिवार्य कर दिया गया है। ये सिर्फ सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक नहीं करेंगे बल्कि शहर की साफ-सफाई का जायजा लेंगे। इतना ही नहीं इस दौरान वे अकेले नहीं, उनके साथ नगर निगम की पूरी टीम होगी।

निगम आयुक्तों से यह भी कहा गया है कि बड़ी गाडिय़ों में जाने की बजाए दो पहिया वाहनों में शहरों में निकले। ताकि, लोगों से बात करने, फीडबैक लेने का मौका मिल सके।