
CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज गरियाबंद विकासखंड के ग्राम आमदी में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रचार पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। इसके तहत शासकीय योजनाओं की जानकारी युक्त मासिक पत्रिका जनमन, महतारी वंदन योजना के कहानी संग्रह खुशियों का नोटिफिकेशन एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से संबंधित सुशासन के नवीन आयाम पुस्तिका का वितरण किया गया।
CG News: पुस्तिकाओं को युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं सभी वर्ग के लोगों को वितरित की गई। सभी ने पुस्तिकाओं में मुद्रित शासकीय योजनाओं एवं सफलता कहानियां का अवलोकन कर शासकीय योजनाओं से अवगत हुए। शिविर में आए ग्रामीणों ने शासन द्वारा योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाओं को जानकारी के लिए लाभदायक बताया।
साथ ही युवाओं ने जनमन पत्रिका को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में बहुत ही महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक बताया। इसी प्रकार साप्ताहिक रोजगार से संबंधित विभिन्न जानकारी युक्त पत्रिका रोजगार नियोजन का भी निशुल्क का वितरण किया गया। इसमें प्रदेश सहित अन्य जगहों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर को सारगर्भित तरीके से जानकारी दी गई है। रोजगार नियोजन पत्रिका को पढ़कर युवा रोजगार के अवसर की जानकारी प्राप्त की।
Updated on:
26 Oct 2024, 5:57 PM IST
Published on:
26 Oct 2024, 2:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.