
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीयन प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए रजिस्ट्री व नामांतरण से जुड़े 10 क्रांतिकारी नवाचार की शुरुआत की है। शुक्रवार को अंबिकापुर के जिला पंचायत सभाकक्ष में एक जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्थानीय विधायकगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
CG News: कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, अब पंजीयन के बाद नामांतरण की प्रक्रिया स्वत: पारदर्शी और त्वरित रूप से पूरी होगी, जिससे नागरिकों को बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था से राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की संया घटेगी और न्यायिक प्रक्रिया तेज होगी। इसके साथ ही फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी रोक लगेगी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, राज्य सरकार की मंशा है कि आम जनता को तकनीक के माध्यम से सरल और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस और कैशलेस बनाते हुए 10 नवाचारों को लागू किया गया है, जिससे आमजन को समय, श्रम और धन की बचत होगी।
साथ ही, पारिवारिक दान, हक त्याग और बंटवारे जैसे मामलों में पंजीयन शुल्क को मात्र 500 रुपए कर दिया गया है, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यशाला में शामिल अधिकारियों से आह्वान किया गया कि वे परस्पर समन्वय से इन नवाचारों को लागू करें, ताकि आम जनता को इसका लाभ सुनिश्चित हो।
Updated on:
10 May 2025, 9:31 AM IST
Published on:
10 May 2025, 9:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.