5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: पार्किंग के लिए जगह नहीं, सड़क पर वाहन पार्क

CG News: सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आते ही लोग अपने घर की सफाई के समान से लेकर नए आभूषण व कपड़े खरीदारी करने बाजार जाते है।

3 min read
Google source verification
CG News: पार्किंग के लिए जगह नहीं, सड़क पर वाहन पार्क

CG News: पार्किंग के लिए जगह नहीं, सड़क पर वाहन पार्क

रायपुर। CG News: सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आते ही लोग अपने घर की सफाई के समान से लेकर नए आभूषण व कपड़े खरीदारी करने बाजार जाते है। प्रदेश का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार रायपुर का पंडरी कपड़ा बाजार है, लेकिन इस स्थान पर जहां राज्य सहित ओडिशा, झारखंड़, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के लोग खरीदारी के लिए आते हैं और जाते-जाते स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे, प्रदेश की राजधानी रायपुर की कमियों की छाप लेेकर वापसी करते हैं। यहां पर न तो सुगमता से सामान्य सुविधाएं उपलब्ध हो पाती है और न ही पार्किंग। वहीं धनतेरस नजदीक है, उसके पहले ही पूरा गोलबाजार जाम हो रहा है।

यह भी पढ़ें: CG News: 500 बैंक खाताधारकों का अबतक खुलासा नहीं, शहर से गांव तक सटोरियों का नेटवर्क

चिकनी मंदिर से रवि भवन के पीछे सड़क पर लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। दुकान खुलते ही इन सड़कों से गुजरना मुश्किल हो रहा है। पंडरी कपड़ा बाजार में दिन से लेकर रात तक मुख्य मार्ग पर यातायात जाम होता है, जिसे खुलवाने वाला भी कोई नहीं होता। यहां करीब एक हजार से ज्यादा दुकानें हैं, जहां लोग कपड़ा खरीदने आते हैं। पंडरी कपड़ा बाजार में रोज एक से दो हजार महिला-पुरुष खरीदारी करने आते हैं। वहां पर महिलाओं के लिए दो पिंक टॉयलेट बनाया गया है। वहीं एक सार्वजनिक शौचालय बहुत पुराना है। महिलाएं पिंक टॉयलेट का उपयोग कर लेते हैं, लेकिन पुरुषों को दूर जाना पड़ता है। निगम व्यपारियों से हर प्रकार का टैक्स तो वसूलती है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं देता है।


पांच दुकानों में आठ हजार कर्मचारी
पंडरी टेक्सटाइल्स बाजार की दुकानों में सात से आठ हजार कर्मचारी है। बाजार के अंदर दो मुख्य वाहन पार्किग है, जिसमें एक हजार से भी कम वाहन पार्क होने से लोग अपनेे दुकान के सामने वाहन खड़े कर देते हैं। महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के पास भी निगम ने वाहन पार्किंग स्थल है। छोटे होने व दूर होने के कारण चार पहिया वाहन सवार सड़क पर ही वाहन पार्क कर देते हैं, जिसके कारण अक्सर जाम रहता है।

यह भी पढ़ें: CG News: तीन करोड़ की लागत का नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट सेंटर, डॉक्टरों को देंगे ट्रेनिंग


नगर निगम को लिखा पत्र
पंडरी थोक कपड़ा बाजार अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा ने बताया कि वाहन पार्किंग की समस्या का समाधान हो सकता है। इसके लिए सिटी सेंटर मॉल से लगे हाट बाजार में स्थायी बाजार नहीं लगता। इसे त्योहारी सीजन व शादी विवाह के समय पार्किंग के लिए खोल दिया जाए तो बाजार में गाडिय़ां का प्रवेश कम हो सकेगा। यहां पर यातायात पुलिस का होना आवश्यक है।


निगम ले रहा पार्किंग शुल्क
बाहर से आने वाहनों के लिए बिना हमारे साथ बैठक किए लोगों से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि शहर के दो मल्टी लेवल पार्किंग को शासन द्वारा नि:शुल्क किया है। बाहर से आने वालों से शुल्क तो लेता ही है, इसके अलावा हमारे कर्मचारियों से भी पार्किंग का पैसा लेता है।


सड़क तक सामान से जाम
मालवीय रोड पर थाने के बाजू से, चिकनी मंदिर, रवि भवन के पीछे से गोलबाजार में एंट्री व मालवीय रोड से एवरग्रीन चौक तक जाम लगने का सबसे प्रमुख कारण दुकानदारों की सड़क पर पसरा सामान है। बैजनाथपारा में दुकानें लगाने कोई नियम नहीं है। सड़क पर ही दुकानदार सामान सजा देते हैं। सड़क पर ही फल, सब्जी की दुकानें लग जाती हैं और ठेले खड़े हो जाते हैं, जिसके चलते पैदल चलने वालों के लिए भी सड़क पर जगह नहीं बचती।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: नक्सली धमकियों को नजर अंदाज कर छह सीटों पर आई मतदाता क्रांति


त्योहारी सीजन को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों पर यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। नो पार्किंग में खड़ी गाडि़यों पर कार्रवाई की जाती है। सड़क तक सामान रखने वालों पर निगम अधिकारियों से बातचीत की गई है। जल्द ही कार्रवाई होगी।
गुरजीत सिंह, डीएसपी, यातायात