
CG News: शहर के गुढ़ियारी के रामनगर इलाके में गटर के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। रविवार शाम को हुई इस घटना के बाद से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। आज लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी लोगों के साथ सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया।
पुलिस के मुताबिक गुलमोहर पार्क बीएसयूपी कॉलोनी की सीवर लाइन के लिए गटर बनाने नगर निगम की ओर से बड़ा गड्ढा खोदा गया है। निर्माण कार्य नहीं किया गया, केवल गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया। इसमें गंदा पानी भरा रहता है। रविवार की शाम करीब 5 बजे कॉलोनी का 7 वर्षीय दिव्यांश, 4 वर्षीय अंश और 6 वर्षीय प्रियांशु खेल रहे थे। इस दौरान खेलते-खेलते अंश और प्रियांशु गड्ढे में गिर गए।
उन्हें बचाने के चक्कर में दिव्यांशु भी गड्ढे में गिर गया। आसपास लोगों को घटना की जानकारी हुई, तो बच्चों को बचाने पहुंचे। तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया। इसमें दिव्यांशु की हालात खराब थी। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
निगम जोन 6 के छत्तीसगढ़ नगर में शीतला मंदिर के पास गड्ढे में बच्चे के गिर जाने को लेकर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने जोन के अफसरों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। ऐसी घटना की पुनरावृति रोकने जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, प्रभारी सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर, जल कार्य ठेकेदार कमल रात्रे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा तत्काल गड्ढे को पाटने, पर्याप्त सुरक्षा घेरा चारों ओर लगाने, लाल झंडी लगाए जाने के निर्देश दिए हैँ।
घटना से नाराज मोहल्लेवासियों ने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जाता है कि मोहल्ले वाले गड्ढे को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी गड्ढे को ठीक नहीं किया गया। मुआवजे को लेकर लोगों ने देर रात तक धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
Updated on:
14 Apr 2025 01:09 pm
Published on:
14 Apr 2025 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
