24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: अब हमेशा के लिए दिखती रहेगी बस्तर दशहरा की विश्व प्रसिद्ध परंपरा की झलक, देखें तस्वीरें

CG News: दसराहा-पसरा: पुराने तहसील कार्यालय में अब हमेशा बस्तर दशहरा की विश्व प्रसिद्ध परंपरा की दिखती रहेगी मोहक झलक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 19 Oct 2024, 3:50 PM IST

CG News

CG News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार से अधिक की लागत के बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का लोकार्पण किया।

CG News

CG News: यहां दंतेश्वरी मंदिर के समीप स्थित पुराने तहसील कार्यालय का जीर्णोद्धार कर बस्तर दशहरा के लिए समर्पित किया गया है। इसका नाम बस्तर दसराहा पसरा (बस्तर दशहरा हेतु स्थल) दिया गया है।

CG News

CG News: पुराना तहसील कार्यालय में तैयार दसराहा पसरा में बस्तर दशहरा के विभिन्न रस्म और परंपराओं की झांकी अब पर्यटकों को हमेशा दिखती रहेगी।

CG News

CG News: पर्यटकों के लिए कलाकारों द्वारा यहां हर रस्म से जुड़ी कलाकृति तैयार की गई है। भवन की दीवारों को स्थानीय संस्कृति और वाद्य यंन्त्रों की पेंटिंग से सजाया गया है।

CG News

CG News: साथ ही रैला देवी, कांटे का झूला, देव डोली, पचास से अधिक स्थानीय देवी-देवताओं के साथ भैरम आसन, लोहे की कील युक्त देव कुर्सी, आंगा देव, एवं जंगल से रथ बनाने के लिए लाई गई पहली लकड़ी के साथ बलि देने के लिए बकरी की डमी रखी गई है, जो सैलानियों को बस्तर दशहरा के बारे में जानकारी देने में सहायक होंगे।

CG News

CG News: बता दें कि प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व छत्तीसगढ़ की अनुठी सांस्कृतिक विशेषतापूर्ण एवं बस्तर के जन-जातियों की आराध्य देवी दन्तेश्वरी तथा स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा विधान के रूप में मनाया जाता है।

CG News

CG News: तहसील कार्यालय में पहले से चली आ रही परंपरा अनुसार दशहरा पर्व में शामिल होने वाले क्षेत्र के सभी देवी देवता, आंगादेव, देवी की छत्र की उपस्थिति का दर्ज इसी स्थल पर किया जाता रहा है।