26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय साहित्य के सर्वोच्च ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होंगे कवि विनोद कुमार शुक्ल, CM साय ने दी बधाई

CG News: सीएम ने एक्स पर लिखा कि देश के लब्धप्रतिष्ठ उपन्यासकार–कवि आदरणीय विनोद कुमार शुक्ल जी को प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है..
less than 1 minute read
Google source verification
cg news

CG News: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि, कथाकार एवं उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल को भारतीय साहित्य के सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने खुशी जताते हुए बधाई दी। सीएम ने एक्स पर लिखा कि देश के लब्धप्रतिष्ठ उपन्यासकार–कवि आदरणीय विनोद कुमार शुक्ल जी को प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

CG News: छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात

सीएम साय ने आगे कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिये गौरव की बात है। आदरणीय शुक्ल जी को अशेष बधाई। उन्होंने एक बार पुनः छत्तीसगढ़ को भारत के साहित्यिक पटल पर गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। शुक्ल जी के सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना।

यह भी पढ़ें: CG News: किसानों ने CM साय को भेंट किया 40 किलो का विशाल मखना, देखें तस्वीरें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दी बधाई

पुरस्कार की घोषणा होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी एक्स पर बधाई दी। कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि, कथाकार एवं उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल जी को भारतीय साहित्य के सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हम सभी छत्तीगढ़वासियों के लिए बेहद गर्व का पल है। विनोद शुक्ल जी को ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें और सतत रचनाशील रहें।