पुलिस कार्रवाई में यह खुलासा हुआ है कि कुछ एजेंट सक्रिय है जो बांग्लादेशियों को रायपुर सहित दूसरे शहरों तक पहुंचाने का काम करते हैं। ये सुनियोजित ढंग से बांग्लादेश की सीमा से उन्हें पश्चिम बंगाल लाते हैं। यहां कुछ समय रहने के बाद मुंबई या नागपुर भेजते हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर या दूसरे शहरों में भेजा जाता है। ये किराए के मकान में रहते हैं और छोटा-मोटा काम करते हैं। इसके बाद स्थानीय एजेंट उनके पहचान संबंधित दस्तावेज जैसे फर्जी अंकसूची, आधार नंबर, पासपोर्ट आदि बनवा देते हैं। इसके बाद ये खुद को स्थानीय बताते हैं।