
CG News: त्रिवेणी संगम गाद और मलवे से पटा, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध
CG News: धर्मस्व मंत्री के निर्देश के बाद भी नदी में पानी नहीं होना यह सिद्ध करता है की प्रदेश में अफसरशाही पराकाष्ठा की हदें पार कर चुकी है। नदी में जल की समस्या के चलते ही 500 मीटर की रेंज में कुल 3 एनीकट का निर्माण किया गया है।
जिसके बावजूद नदी में अस्थि विसर्जन और स्नान के लिए पानी नहीं होना दुर्भाग्य की बात है। लगता है एनीकट का निर्माण सिर्फ कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के लिए किया गया है। यह एक तरीके का पहला और अनोखा मामला है जहां किसी एक ही नगर में 500 मीटर की रेंज में कुल तीन एनीकट हैं। बावजूद इसके नदी में पानी नहीं है। जिसके चलते राजिम आने वाले श्रद्धालुओं को निराशा का सामना करना पड़ता है।
त्रिवेणी संगम का हाल इन दिनों बहुत बुरा है। महानदी पैरी और सोंढुर नदी का संगम गाद और मलबे से अटा पड़ा हुआ है। यहां तक संगम में स्नान और अस्थि विसर्जन के लिए पर्याप्त पानी भी नहीं है। इसकी शिकायत पिछले दिनों हुई पुन्नी मेला की केंद्रीय समिति की बैठक में मंत्री ताम्रध्वज साहू से की गई थी। जिसको लेकर मंत्री के द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। मंत्री द्वारा जल्द गाद की सफाई करने और पानी भराव रखने को कहा गया। लेकिन, अब तक अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की है।
Published on:
14 Jan 2023 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
