CG Open School 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकंडरी) की तृतीय मुख्य/अवसर परीक्षा के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित टाइम टेबल के अनुसार अब परीक्षा 14 नवंबर से शुरू होगी। इससे पहले जारी किए गए टाइम टेबल में परीक्षा 11 नवंबर से शुरू होनी थी। लेकिन, रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव होने के कारण परीक्षा के टाइम टेबल में संशोधन किया गया है।