पिछले तीन साल में चौथी बार सत्यापन कराने के बावजूद 600 करोड़ रुपए के चावल, शक्कर, गुड़, और चने की बचत घोटाले का सिरा नहीं मिल पा रहा है। अब, एक बार फिर 30 जून तक जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य संचालनालय के अधिकारी, विधान सभा (CG PDS Scam) जांच समिति के सामने जाने से पहले खुद बेदाग बताने में जुटे हैं। विधानसभा जांच समिति के सभापति और सदस्यों ने भी इस संबंध में अधिकारियों के खिलाफ सत कार्रवाई की मांग की है।