जांच में पाया कि माह अगस्त 2023 में पंचायत के केवल 126 राशनकार्डधारी हितग्राहियों को 25 किवंटल खाद्यान्न वितरण किया गया। जबकि शेष 269 राशन कार्डधारी को खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया। माह अगस्त के डीओ के अनुसार कुल 122 क्विंटल 81 केजी चावल, 7 क्विंटल 02 केजी चना, 7 क्विंटल 1 केजी नमक, 3 क्विंटल 51 केजी शक्कर का आवंटन प्राप्त हुआ था जिसका भडारण भी किया गया।