शुक्ला ने कहा, बस्तर में हो रहे फर्जी एनकाउंटर पर अमित शाह क्यों मौन रहे। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद से एक बार फिर आदिवासियों पर अत्याचार का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में नक्सली बताकर स्थानीय आदिवासीयों के फर्जी एनकाउंटर की घटनाएं बढ़ गई हैं। बस्तर में विगत सवा साल के भाजपा सरकार के दौरान 100 से अधिक स्थानीय आदिवासियों को फर्जी एनकाउंटर में मारा गया।