
CG Politics: सीओओ के वर्तमान अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी का कार्यकाल आज खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन (सीओए) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए सहमति दे दी है। सीएम के इस फैसले से भूपेश बघेल को बड़ा झटका लगा है।
बता दें कि अब सीएम साय की सहमति के बाद भूपेश बघेल का हटना तय हो गया है। सीएम की स्वीकृति के बाद भूपेश बघेल अब सीओए से बाहर हो जाएंगे। भूपेश बघेल का कार्यकाल 20 अगस्त 2024 यानी की आज के दिन खत्म हो रहा है। अब इसकी जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभालेंगे।
CG Politics: सोमवार को छत्तीसगढ़ खेल संघ के अधिकारियों ने सीएम साय से मुलाकात की थी जिसके बाद सीएम ने स्वीकृति दी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में ओलंपिक एसोसिएशन के गठन काल से अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ही बनते रहे हैं।
Published on:
20 Aug 2024 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
