5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics: एक वो गांधी थे जो गाय की सेवा करते थे, एक ये गांधी जो बीफ खाते हैं… MP के मंत्री ने कही ये बड़ी बात

CG Politics: मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रायपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेसी कौन से गांधी की बात कर रहे हैं? जो ठीक तरीके से हिंदी में गांधी भी नहीं लिख पाते...

2 min read
Google source verification
CG Politics: एक वो गांधी थे जो गाय की सेवा करते थे, एक ये गांधी जो बीफ खाते हैं... MP के मंत्री ने कही ये बड़ी बात

CG Politics: मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रायपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा, संविधान का उपयोग कांग्रेस राजनीति के लिए कर रही है। अगर कांग्रेस संविधान के अनुरूप चली होती तो ये दुर्दशा नहीं होती। संविधान का जितना मजाक कांग्रेस ने उड़ाया, उतना किसी ने नहीं किया।

उन्होंने कहा, कांग्रेसी कौन से गांधी की बात कर रहे हैं? जो ठीक तरीके से हिंदी में गांधी भी नहीं लिख पाते, या उस गांधी की, जिन्होंने देश के गरीबों की व्यथा को समझा, उस गांधी की, जो छुट्टी मनाने थाईलैंड जाते हैं या उस गांधी की, जो गाय की सेवा करते थे। यह गांधी तो बीफ खाते हैं।

संविधान की धज्जियां कांग्रेस ने उड़ाई हैं

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा, संविधान बचाओ अभियान के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा, जो अपनी जेब में संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं, मूल उसमें है क्या? उन्होंने कहा, संविधान की धज्जियां कांग्रेस ने उड़ाई हैं, आपातकाल लगाया और जब यूपीए की सरकार थी तब उनके नेता ने बिल की कॉपी फाड़ी थी। अब वहीं नेता देश के संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विदेश में बयान दे रहे हैं। इससे क्या देश का समान बढ़ेगा।

यह भी पढ़े: Good News: छात्रों को हर माह मिलेगी 50 हजार रुपए की स्कॉलरशिप, इस योजना के तहत उठा सकेंगे लाभ, जानें Details

चुनाव पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र

चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के सवाल उठाए जाने पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, जहां जीत होती है, वहां सवाल नहीं है। जहां हारे वहां सवाल उठाना है। कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, जनता इसे समझ रही है। इसलिए कांग्रेस को हर जगह नकार रही है। वहीं, एक देश, एक चुनाव पर जेपीसी की बैठक को लेकर कहा, यह सिस्टम बहुत जरूरी है। इससे देश का पैसा बचेगा, समय बचेगा।

देश का विकास होगा, हम सभी चाहते है एक साथ चुनाव हो। वहीं, भाजपा के अंबेडकर के समान में 10 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर कहा, मैं राजनांदगांव जा रहा हूं। देश में सभी नेता अलग-अलग स्थान पर जा रहे हैं। वहां पर लोगों के सामने ये सच लाएंगे कि कैसे कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ धोखा किया है।