CG Road Accident: रायपुर के नवापारा-राजिम नगर में बुधवार सुबह दर्दनाक घटना सामने आई। स्कूल जा रहे दो छात्र को मुरूम से भरे हाईवा ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अभनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। इधर, गुस्साई भीड़ ने हाईवा को आग के हवाले कर दिया।