वहीं दूसरी घटना में चिरचारी के पास बाइक लेकर पैदल चल रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। घटना में मौके पर मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर जिले के ग्राम थुहाडबरी निवासी धनंजय साहू अपने साथी प्रेम साहू व गनेश्वर भैंसवारे के साथ बाइक में सवार होकर गनेश्वर भैंसवारे के ससुराल बागनदी में राखी छोड़ने आए थे। राखी छोड़कर वापस गांव थुहाडबरी जाते समय नेशनल हाइवे पर चिरचारी के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।