
अमित जोगी और रेणु जोगी ने किया वोट, इधर बीजेपी से विजय बघेल और ईश्वर साहू ने भी किया मतदान
CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है। दुर्ग के पाटन से जोगी कांग्रेस के अमित जोगी और कोटा की प्रत्याशी रेणु जोगी ने अपने मतदान का प्रयोग करते हुए वोट दिया। इधर वर्तमान लोकसभा सांसद और भाजपा के पाटन से प्रत्याशी सांसद विजय बघेल ने मतदान किया। बेमेतरा जिले से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू और उनकी पत्नी सती साहू ने मतदान दिया। साथ ही ईश्वर साहू ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट देने और उनके बेटे को न्याय दिलाने की अपील की। बता दें कि आज 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी है।
70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी
विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।
Published on:
17 Nov 2023 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
