यह विवाद अंबिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी उस आदेश के बाद उठा है, जिसमें जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से सहायक शिक्षक व शिक्षकों की जानकारी युक्तियुक्तकरण के सेटअप अनुसार मांगी गई है। वहीं, व्याख्याताओं की जानकारी 2008 के सेटअप अनुसार रिक्त पदों की देने को कहा गया है। जबकि, युक्तियुक्त करण में हायर व हॉयर सेकेंडरी में भी व्याख्याताओं के पद को 2008 के सेटअप से कम करने की आशंका जताई जा रही है।