26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Train Cancelled: हावड़ा-मुंबई रूट के यात्री ध्यान दें.. 16 जुलाई तक कम नहीं होगी परेशानी, कई ट्रेनें ब्लॉक में फंसी

CG train cancelled List: रायपुर स्टेशन के दोनों तरफ आने और जाने वाली ट्रेनों का एक जैसा हाल चल रहा है। क्योंकि अकलतरा और नैला के बीच...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 Jul 2024, 12:52 PM IST

रायपुर मंडल में आपात कोटा के लिए नई व्यवस्था (Photo source- Patrika)

रायपुर मंडल में आपात कोटा के लिए नई व्यवस्था (Photo source- Patrika)

CG Train Cancelled: मुख्य हावड़ा-मुंबई रेल लाइन पर ब्लॉक की वजह से एक बार फिर कई यात्री ट्रेनों के पहिए थम रहे हैं। वहीं दूसरी तरह जो ट्रेनें चल भी रही हैं, वह घंटों लेट होने की वजह से यात्रियों पर दोहरी मार पड़ रही है। रायपुर स्टेशन के दोनों तरफ आने और जाने वाली ट्रेनों का एक जैसा हाल चल रहा है। क्योंकि अकलतरा और नैला के बीच 16 जुलाई तक ब्लॉक रहेगा। इसी रास्ते से सबसे अधिक ट्रेनों की आवाजाही होती रही है।

CG Train Cancelled: बिलासपुर रेलवे के अकलतरा-नैला सेक्शन में साइडिंग कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग का कार्य शुरू हो गया है, जो अभी 16 जुलाई तक लगातार चलेगा। वहीं इसी रेल लाइन पर आगे चिराईपानी सेक्शन में गुरुवार को मालगाड़ी डीरेल हो जाने से ट्रेनों की आवाजाही पर काफी असर पड़ा है। इसी वजह से मुय लाइन की ट्रेनें 4 से 5 घंटा देरी से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस रूट की दर्जनभर ट्रेनें हुई रद्द, तो कई का समय हुआ प्रभावित….जानिए वजह

CG Train Cancel List: जिन यात्रियों ने दो से तीन महीना कंफर्म रिजर्वेशन टिकट ले रखे थे, उनकी ट्रेनें भी ब्लॉक से कैंसिल हो रही हैं। रेल अफसरों के अनुसार इस रेल लाइन पर ब्लॉक लेने की सूचना 4 जुलाई को ही जारी कर दी गई थी। इसलिए जनशताब्दी जैसी ट्रेन जहां 16 जुलाई तक कैंसिल की गई है। वहीं रायपुर-कोरबा ट्रेन के पहिए भी शनिवार से दोनों तरफ से रुक जाएंगे। ऐसे में गोंदिया से रायगढ़ और रायपुर से कोरबा के बीच इस दौरान बड़ी संया में यात्री परेशान होंगे। इस ब्लॉक से 8 एक्सप्रेस और 13 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल होने से रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ तक यात्री जैसे-तैसे दूसरी ट्रेनों में सफर करने मजबूर होंगे।

CG Train Cancelled: दुर्ग-कानपुर बेतवा एक्सप्रेस दोनों तरफ से रद्द

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल के रगौल-भरवां सुमेरपुर-यमुना साउथ बैंक लाइन के दोहरीकरण का नॉन-इंटरलाकिंग किया जाना है। ऐसे में इस रूट की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिसमें दुर्ग से चलने वाली ट्रेन भी शामिल है। 16 जुलाई को ट्रेन नंबर 18203 दुर्ग-कानपुर बेतवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी और 17 जुलाई को ट्रेन नंबर 18204 कानपुर से दुर्ग के लिए नहीं चलेगी।

Indian railway train cancelled: रेलवे का यह बड़ा ब्लॉक, कई ट्रेनें बिलासपुर तक ही चलेंगी

रेलवे का यह बड़ा ब्लॉक है, इसलिए दो दर्जन से अधिक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। (Indian railway train cancelled ) कोरबा से विशाखापट्टनम, यशवंतपुर, रायगढ़ से नई दिल्ली, इतवारी-टाटानगर के बीच चलने वाली कई ट्रेनें बिलासपुर से चलेंगी और यहीं समाप्त होंगी। रेल अफसरों के अनुसार अकलतरा और नैला लाइन तैयार होने पर यात्रियों को काफी सुविधा होगी। क्योंकि, तीसरी और चौथी लाइन को तेजी से तैयार किया जा रहा है। चिराईपानी सेक्शन के बीच मालगाड़ी डीरेल हो जाने के बाद तेजी से सुधार कार्य चला है।