
रायपुर. CG Vyapam News : महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत मिली (CG Vyapam Job) है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आयु सीमा में छूट दी है। अब 62 वर्ष की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। यह व्यवस्था परिसीमित सीधी भर्ती के लिए होगी। (Chhattisgarh Job) यह भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल लेगा, इसलिए कोर्ट के निर्णय के बाद भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर (Chhattisgarh Latest Job) सकते हैं।
CG Vyapam News : दरअसल, महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) के 440 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए केवल छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। परीक्षा खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती के माध्यम से ली जाएगी। खुली सीधी भर्ती के लिए कुल 220 पद हैं, जिसमें सभी वर्गों की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसी तरह परिसीमित सीधी भर्ती में भी 220 पद हैं, जिसमें कार्यरत पात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आवेदन कर सकेंगी।
27 अगस्त को होगी लिखित परीक्षा
CG Vyapam News : हाईकोर्ट के आदेश के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ऑनलाइन फार्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। इससे पहले 31 जुलाई तक फार्म जमा होने थे। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 12 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगी। अब व्यापमं 21 अगस्त को अपनी वेबसाइट पर परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी करेगा। इसके बाद 27 अगस्त को लिखित परीक्षा होगी। खुली सीधी भर्ती परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12.15 बजे तक का है। इसके बाद दोपहर 2 से शाम 4.15 बजे तक परिसीमित सीधी भर्ती की परीक्षा होगी।
Published on:
06 Aug 2023 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
