25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weathar Update: मौसम में बदलाव, प्रदेश में नहीं आ रहीं उत्तर से ठंडी हवाएं, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

CG Weathar Update: प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। उत्तर से ठंडी हवाएं नहीं आ रही है इस कारण अभी न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 10 दिनों के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। अभी उत्तर और पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक शुष्क उत्तर-पश्चिम हवाएं चल रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather Update: weather forecast latest update

Rajasthan Weather Update

CG Weathar Update: प्रदेश में ठंडी हवाओं का आना बंद हो गया है। हवा में नमी आ जाने के कारण अभी न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर की ठंडी हवाओं के साथ दक्षिण की नम हवाओं की तीव्रता फिलहाल ज्यादा रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 10 दिनों के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। अभी उत्तर और पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक शुष्क उत्तर-पश्चिम हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बर्फीले इलाकों से गुजरेंगी और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से तक ठंड लेकर पहुंचेंगी।
एमआईडी के मुताबिक दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से लेकर मध्य भारत तक ठिठुरन बढ़ेगी। जिसका असर सरगुजा संभाग में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का आकलन था कि इसबार बारिश अच्छी हुई है तो ठंड भी ठीक पड़ेगी। लेकिन, प्रदेश में उत्तर की शुष्क हवाओं से ठंड बढ़ती है। जो अभी नहीं आ रही हैं।
प्रदेश में नवम्बर 1935 को 35.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। 22 नवम्बर 1883 को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रहा था। अब इस साल न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से कम होने की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा का कहना है कि प्रदेश में सरगुजा संभाग के अलावा अभी अन्य संभागों में पारा कम होने की स्थिति नहीं बन रही है।
10 सालों में नवंबर में न्यूनतम तापमान
2012 - 13.3
2013 - 13.5
2014 - 13.6
2015 - 17.1
2016 - 14.0
2017 - 14.3
2018 - 15.0
2020 - 15.4
2021 - 15.2