21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 5 दिन तक ग्रीष्म लहर की चेतावनी, रातें भी होंगी तपती

CG Heatwave Alert: मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी दी है और रात में भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।

2 min read
Google source verification
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 5 दिन तक ग्रीष्म लहर की चेतावनी, रातें भी होंगी तपती(photo-patrika)

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 5 दिन तक ग्रीष्म लहर की चेतावनी, रातें भी होंगी तपती(photo-patrika)

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ग्रीष्म लहर (हीटवेव) का असर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की है। खास बात यह है कि अब रात के समय भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

CG Weather Alert: दिन के साथ रातें भी हुईं तपती

राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। हालांकि दोपहर बाद हल्के बादल छाने से सूरज की तपिश में थोड़ी कमी आई, लेकिन उमस बढ़ने से लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहा तापमान

रायपुर में पिछले 10 वर्षों में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इस वर्ष तापमान 43 डिग्री के पार जा चुका है और लगातार बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान नए रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकता है।

आज अंधड़ और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में विभिन्न ऊंचाई स्तरों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, तेलंगाना से कोमोरिन तक बनी द्रोणिका, पूर्वी बिहार से मध्यप्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ तक फैली उत्तर-दक्षिण द्रोणिका और महाराष्ट्र-तेलंगाना क्षेत्र में बने प्रति चक्रवात का संयुक्त प्रभाव देखने को मिल रहा है। इन सिस्टम्स के असर से 21 अप्रैल को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

फिर बढ़ेगा तापमान, राहत अस्थायी

मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो दिन की हल्की राहत के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी का दौर शुरू हो सकता है। यानी गर्मी से फिलहाल स्थायी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

रायपुर का आज का मौसम

मंगलवार को राजधानी रायपुर में ग्रीष्म लहर का असर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बनी रहेगी, जिससे लोगों को राहत मिलने के आसार कम हैं।