
Chhattisgarh Cabinet Reshuffle (मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर विराम- Photo - DPR Chhattisgarh)
Chhattisgarh Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 9 जून को कैबिनेट बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में किसानों, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। (Sai Cabinet) मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, खरीफ सीजन की तैयारियों और मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल हो सकती है। वर्तमान में किसान खाद और बीज की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में सरकार इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। वहीं, शासकीय कर्मचारियों के तबादलों पर लगे प्रतिबंध को हटाने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
बता दें कि कैबिनेट बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के संचालन तंत्र और विभागवार जिम्मेदारियों को लेकर फैसला लिया जा सकता है। ( Cabinet Meeting) 9 जून को इस सेवा की शुरुआत की तैयारी भी चल रही है। इसके अलावा कृषि विभाग खरीफ फसलों की तैयारी की समीक्षा करेगा। बैठक में खाद और बीज की उपलब्धता, नैनो यूरिया और डीएपी के भंडारण व वितरण व्यवस्था पर भी मंथन संभव है।
साय कैबिनेट में मानसून से पहले जल संसाधन, सिंचाई, बिजली और आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में विचार किया जा सकता है। इसके साथ ही सड़क, पुल, शहरी विकास और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़ी नई परियोजनाओं तथा वित्तीय मंजूरियों पर निर्णय होने की संभावना है। सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ कुछ नई घोषणाएं भी कर सकती है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर तबादला नीति और विभिन्न विभागों की लंबित नीतिगत फाइलों को मंजूरी मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं।
Updated on:
07 Jun 2026 03:44 pm
Published on:
07 Jun 2026 03:43 pm
