27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS सुबोध सिंह के नाम पर साइबर ठगी, CM साय के प्रमुख सचिव की फेक Facebook ID बनाकर मांगे जा रहे पैसे

Fake Facebook Account Case: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों से पैसों की मांग शुरू कर दी।
2 min read
Google source verification
Subodh Singh Fake Facebook ID

Subodh Singh Fake Facebook ID: दो घंटे में बनाए 58 फेसबुक फ्रेंड्स(photo-patrika)

Subodh Singh Fake Facebook ID: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बार साइबर ठगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। ठगों ने उनकी तस्वीर और पहचान का इस्तेमाल कर परिचितों से पैसों की मांग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि फेक अकाउंट बनाने के कुछ ही घंटों में कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। मामले की जानकारी मिलते ही सुबोध सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Fake Facebook ID: दो घंटे में बनाए 58 फेसबुक फ्रेंड्स

जानकारी के अनुसार, ठग ने सोमवार को ही फेसबुक पर सुबोध सिंह के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया। हैरानी की बात यह है कि महज दो घंटे के भीतर इस फेक प्रोफाइल से 58 लोगों को जोड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी परिचितों और जान-पहचान के लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे पैसों की मांग कर रहा था।

पैसे मांगने की शिकायत के बाद हुआ खुलासा

फर्जी आईडी के जरिए लोगों से पैसों की मांग किए जाने की सूचना जैसे ही सुबोध सिंह तक पहुंची, उन्होंने तत्काल मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद साइबर अपराध से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।

साइबर ठगों के निशाने पर वरिष्ठ अधिकारी

यह पहला मौका नहीं है जब किसी वरिष्ठ अधिकारी या जनप्रतिनिधि के नाम का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की कोशिश की गई हो। पिछले कुछ वर्षों में कई प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं और सार्वजनिक हस्तियों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगने के मामले सामने आ चुके हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी परिचित व्यक्ति से पैसे मांगने का संदेश मिलने पर उसकी पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर फर्जी फेसबुक अकाउंट की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। साइबर सेल की मदद से अकाउंट बनाने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके लोकेशन व तकनीकी विवरण का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की उम्मीद है।

लोगों से की गई सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आने वाली किसी भी संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट या पैसे मांगने वाले संदेश पर तुरंत भरोसा न करें। यदि कोई परिचित अचानक ऑनलाइन पैसे मांगता है, तो पहले फोन या अन्य माध्यम से उसकी पुष्टि अवश्य करें।