27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGPSC Exam: पीएससी ने पूछा- छत्तीसगढ़ में हरुना, अरधना और ‘माई’ संबोधन किसके लिए है?

CGPSC Exam News:असिस्टेंट लाइब्रेरियन प्रारंभिक परीक्षा में पीएससी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ा सवाल पूछा- हरुना, अरधना और 'माई' संबोधन किसके लिए है?
2 min read
Google source verification
CGPSC Exam

परीक्षा के बाद जे आर दानी स्कूल से बाहर निकलते अभ्यर्थी (PhotO Patrika)

CGPSC Exam 2026: ताबीर हुसैन। रविवार को राज्य स्तर की दो महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की गईं। सीजी व्यापमं की लैब अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए राजधानी के 52 केंद्रों में 16987 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9461 ने परीक्षा दी। इस तरह रायपुर में 55.69 प्रतिशत उपस्थिति रही। वहीं प्रदेशभर में 65500 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 58.50 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी ओर सीजीपीएससी की असिस्टेंट लाइब्रेरियन प्रारंभिक परीक्षा के लिए नया रायपुर में तीन केंद्र बनाए गए थे। 1491 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 898 ने परीक्षा दी, जिससे 60.23 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। दोनों परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।

अभ्यर्थियों को बढ़त मिलने की उम्मीद

लैब अटेंडेंट परीक्षा के प्रश्नपत्र का स्तर अभ्यर्थियों के अनुसार मध्यम रहा। सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान और प्रयोगशाला से जुड़े प्रश्न संतुलित रहे। अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम आधारित थे, जिससे अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को बढ़त मिलने की उम्मीद है। समय प्रबंधन भी अधिकांश परीक्षार्थियों के लिए सहज रहा। असिस्टेंट लाइब्रेरियन प्रारंभिक परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र मध्यम से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, शोध पद्धति, वर्गीकरण, सूचना प्रबंधन और सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विषय आधारित तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर संतुलित रहा, जबकि कुछ प्रश्नों ने विश्लेषणात्मक समझ की भी परीक्षा ली।

अभ्यर्थियों की नजर अब उत्तर कुंजी पर

परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अब अभ्यर्थियों की निगाहें प्रारंभिक उत्तर कुंजी (Answer Key) पर टिकी हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित अंक का आकलन कर पाएंगे। इसके बाद आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी और अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा।

लैब अटेंडेंट परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

  • छत्तीसगढ़ की प्रथम रामसर साइट कौन सा है
  • छत्तीसगढ़ की किस जनजाति द्वारा सरहुल पर्व मनाया जाता है
  • रतनपुर में प्रसिद्ध रामटेकड़ी मंदिर का निर्माण्पा किसने कराया
  • खोपड़ी का चेहरे वाला भाग कितनी हड्डियों से मिलकर बना होता है

असिस्टेंट लाइब्रेरियन में पूछे गए सवाल

  • छत्तीसगढ़ में हरुना, अरधना, माई संबोधन किसके लिए है
  • ढोकरा शिल्प में प्रयुक्त तकनीक क्या है
  • छत्तीसगढ़ में किस वित्तीय वर्ष प्रथम पृथक कृषि बजट प्रस्तुत किया गया
  • छत्तीसगढ़ी रामलीला रहस के मंच को क्या कहा जाता है

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग