27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणजी ट्रॉफी से पहले छत्तीसगढ़ का बड़ा दांव! यश दयाल, जयंत यादव और धर्मेंद्र जडेजा की हो सकती है एंट्री

Chhattisgarh Ranji Trophy Team: रणजी ट्रॉफी से पहले CSCS टीम को मजबूत करने की तैयारी में जुटा है। यश दयाल, जयंत यादव और धर्मेंद्र जडेजा के छत्तीसगढ़ टीम से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है।
2 min read
Google source verification
CSCS Latest News

CSCS Latest News: रणजी ट्रॉफी से पहले छत्तीसगढ़ का बड़ा दांव(photo-patrika)

CSCS Latest News: आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संघ का लक्ष्य रणजी ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन करना है। इसी कड़ी में टीम में अनुभवी और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल, ऑफ स्पिन ऑलराउंडर जयंत यादव और अनुभवी स्पिनर धर्मेंद्र जडेजा के नाम इस सूची में प्रमुख हैं।

Chhattisgarh Cricket Team: यश दयाल बदल सकते हैं अपनी घरेलू टीम

सूत्रों के मुताबिक, यश दयाल 2026-27 के घरेलू सीजन से उत्तर प्रदेश की बजाय छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं। इसके लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि निजी कारणों से कुछ समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद यश दयाल नई शुरुआत की तलाश में हैं और छत्तीसगढ़ को उन्होंने अपने अगले पड़ाव के रूप में चुना है।

प्री-सीजन कैंप में शुरू की तैयारी

हाल ही में कर्नाटक के आलूर में आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के प्री-सीजन कैंप में यश दयाल ने हिस्सा लिया। उन्होंने टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर आगामी सीजन की तैयारियों का आगाज कर दिया है। उनकी मौजूदगी को टीम के गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ी मजबूती माना जा रहा है।

जयंत यादव और धर्मेंद्र जडेजा भी रडार पर

यश दयाल के अलावा भारत के लिए खेल चुके ऑफ स्पिनर जयंत यादव और सौराष्ट्र के अनुभवी ऑलराउंडर धर्मेंद्र जडेजा भी प्री-सीजन कैंप में नजर आए। इन दोनों खिलाड़ियों के अनुभव से टीम को रणजी ट्रॉफी जैसे लंबे प्रारूप में काफी फायदा मिल सकता है।

अमय खुरासिया के नेतृत्व में नई रणनीति

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने हाल ही में पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया को मुख्य कोच नियुक्त किया है। उन्होंने पिछले सीजन में केरल को रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनसे छत्तीसगढ़ टीम को नई दिशा और बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है।

यश दयाल का शानदार रिकॉर्ड

  • 27 प्रथम श्रेणी मैच – 84 विकेट
  • 23 लिस्ट-ए मैच – 36 विकेट
  • 71 टी-20 मैच – 66 विकेट

यदि यश दयाल, जयंत यादव और धर्मेंद्र जडेजा आधिकारिक रूप से टीम का हिस्सा बनते हैं, तो छत्तीसगढ़ की रणजी टीम पहले से कहीं अधिक संतुलित और मजबूत नजर आ सकती है। हालांकि, स्थानीय प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर देना भी संघ के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती बनी रहेगी।