
OMG! हवा की दिशा बदली, मौसम विभाग ने ठंड को लेकर की ये भविष्यवाणी
रायपुर . राजधानी प्रदेश के अन्य शहरों में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई है। यह सिलसिला पिछले तीन-चार दिनों से चला आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी समेत पूरे प्रदेश में चार-पांच दिनों से हवा की दिशा बदली हुई थी। प्रदेश में पूर्वी हवाएं आ रही थी। साथ ही हल्की नमी भी बंगाल की खाड़ी से आ रही थी। इस वजह से रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई।
मौसम विज्ञानी एनएस मेहता के अनुसार आने वाले एक-दो दिन में प्रदेश में उत्तरी हवाएं चलने लगेगी। इसके बाद ठंड में फिर से बढ़ोत्तरी होगी साथ ही रात के तापमान में गिरावट भी आएगी। इधर, शनिवार को राजधानी में रात का तापमान 16.7 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान 11.9 डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया। पेंड्रारोड, अंबिकापुर में भी रात का तापमान तीन से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
शनिवार को पेंड्रारोड में 13.6 डिग्री और अंबिकापुर में रात का तापमान 13.० डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान औसत 12 डिग्री रहता है, लेकिन अभी तक राजधानी में दिसंबर 12 डिग्री तक नहीं पहुंचा है।
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
उधर, उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में तेज गिरावट आई है।
पहाड़ी इलाकों और उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड का दौर जारी है। लद्दाख के कारगिल में तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। दिल्ली में जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा वहीं राजस्थान के चुरु में पारा लुड़ककर 1.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण सर्दी के चलते घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।
Published on:
17 Dec 2017 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
