11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल के किचन में गंदगी देख CM साहब को आया गुस्सा, बोले – तुरंत सस्पेंड करो इसे

कवर्धा के एकलव्य आवासीय स्कूल पहुंचे सीएम रमन सिंह यहां की अव्यवस्था देखकर अधिकारियों पर जमकर भड़क गए और उन्हें फटकार लगाई।

2 min read
Google source verification
CM Raman Singh

स्कूल के किचन में गंदगी देख CM साहब को आया गुस्सा, बोले - तुरंत सस्पेंड करो इसे

कवर्धा. तेंदूपत्ता बोनस वितरण करने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बोड़ला ब्लॉक के ग्राम तरेगांव पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री एकलव्य आवासीय स्कूल पहुंचे, यहां की अव्यवस्था देखकर अधिकारियों पर जमकर भड़क गए। जिले के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सहायक आयुक्त को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।

Read More : छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों के लिए अच्छी खबर, बर्खास्त 18 शिक्षाकर्मी हुए बहाल

जिले में आश्रम व छात्रावासों की स्थिति बेहद नाजुक है, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और सांसद अभिषेक सिंह ने भी देखा। इसके चलते ही उन्होंने जिले के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। एकलव्य स्कूल में सीएम के भोजन की व्यवस्था की गई। दरअसल, सीएम रमन सिंह शुक्रवार को कवर्धा जिले के बोड़ला ब्लॉक के ग्राम तरेगांव पहुंचे, जहां वे मंत्री राजेश मूणत के साथ एकाएक परिसर के निरीक्षण पर निकल गए। किचन में गंदगी, शौचालय में गंदगी व बदबू, परिसर में साफ सफाई का अभाव देखा।

Read More : OMG! इस पटवारी की कमाई नहीं खर्चे सुनकर चौंक गए एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसर

गंदगी देखते ही सीएम ने कलक्टर, जिला पंचायत सीईओ व आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त को जमकर फटकार लगाई। सीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत सहायक आयुक्त एमएल देशलहरे को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस पर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की अपर सचिव ने शाम तक निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

Read More : गश्त में निकले ASI की बेरहमी से पिटाई, नाजुक हालत में अपोलो रेफर, ड्राइवर जान बचाकर भागा

तेन्दूपत्ता बोनस का किया चेक वितरण
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह तरेगांव जंगल में आयोजित तेन्दूपत्ता बोनस तिहार कार्यक्रम में हितग्राहियों को बोनस वितरण किया। साथ ही उन्होंने जल संसाधन विभाग के 20 करोड़ रुपए के चार बड़े कार्यों का भी शिलान्यास किया। मांग के आधार पर बोड़ला के वनांचल क्षेत्र के दो सड़क निर्माण कार्य के लिए गाढ़ाघाट से मध्यप्रदेश की सीमा तक और मुड़घुसरी से कोमो पहुंच मार्ग के लिए राशि की व्यवस्था आगामी बजट में शामिल करने की घोषणा की।