14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरा में दो डिग्री गिरेगा पारा, रविवार को अक्टूबर में अब तक का सबसे कम तापमान

CG Weather Update: रविवार को अक्टूबर माह में इस साल का सबसे कम पारा दर्ज किया गया। वर्तमान में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे दिन का पारा स्थिर है।

2 min read
Google source verification
CG Weather Update: Mercury will fall by two degrees in Dussehra

दशहरा में दो डिग्री गिरेगा पारा

cg weather update रायपुर। रविवार को अक्टूबर माह में इस साल का सबसे कम पारा दर्ज किया गया। वर्तमान में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे दिन का पारा स्थिर है। उत्तरी हवाओं से रात का पारा गिर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक उधर प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। दिन में दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। शाम के बाद हवाओं की दिशा उत्तरी हो जाती है। इस वजह से रात को पारा कम हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दशहरा तक दो डिग्री तक पारा गिर जाएगा। रविवार को प्रदेश में सबसे कम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया, जो शहर का इस सीजन में रात का सबसे कम तापमान रहा।

बार-बार बदल रहा हवा का रुख

उत्तरी मध्य प्रदेश पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। विशेषकर दिन के समय दक्षिण-पूर्व हवाएं चल रही हैं, जबकि शाम के बाद हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जा रही है। इस वजह से रात के समय ठंड बढ़ रही है।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: कांग्रेस ने 4 विधायकों टिकट काटे, अंबिका सिंहदेव फिर मौका

दिन का पारा भी लुढ़क सकता है

मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने की संभावना है। इस वजह से दशहरा के बाद रात के तापमान में कुछ और गिरावट होने के आसार हैं। सोमवार से रात के तापमान में गिरावट होने के कारण दिन के तापमान में भी कुछ कमी दर्ज हो सकती है।

केंद्र - अधि. - न्यू.
रायपुर - 32.0 - 19.6
बिलासपुर - 31.5 - 19.3
पेंड्रारोड - 32.6 - 17.0
अंबिकापुर - 27.2 - 16.0
जगदलपुर - 30.2 - 18.5
दुर्ग - 32.6 - 18.8
राजनांदगांव - 32.0 - 18.8

यह भी पढ़े: ब्लड सैंपल सहित कई जांच की प्रक्रिया होने के बाद गौर को करेंगे शिफ्ट