8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGMSC का बड़ा एक्शन… वडोदरा की दवा कंपनी डिवाइन व 2 लैब को नोटिस, इस तरह कर रहे थे घटिया इंजेक्शन की सप्लाई

Raipur News: पत्रिका सीजीएमएससी से सप्लाई घटिया हिपेरिन इंजेक्शन बैच नंबर डीपी 2143 पर लगातार खबर प्रकाशित कर रहा है। पत्रिका की खबरों पर संज्ञान लेते हुए कॉर्पोरेशन ने सभी संबंधितों को नोटिस थमा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Jan 2025, 9:29 AM IST

Raipur News

CG News: घटिया इंजेक्शन हिपेरिन सप्लाई पर सीजीएमएससी एक्शन मूड में है। उन्होंने शुक्रवार को वडोदरा की दवा कंपनी डिवाइन लेबोरेटरी, दो लैब इडमा लेबोरेटरीज लिमिटेड पंचकूला हरियाणा व सेटिएट रिसर्च एंड अंटेक प्राइवेट लिमिटेड बरवाला पंचकूला हरियाणा व कॉर्पोरेशन के क्वालिटी चेक इंचार्ज लक्ष्मण खिलवार को नोटिस जारी किया गया है। दवा कंपनी, लैब व क्वालिटी इंस्पेक्टर से कहा गया है कि क्यों न घटिया इंजेक्शन सप्लाई के कारण उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

पत्रिका सीजीएमएससी से सप्लाई घटिया हिपेरिन इंजेक्शन बैच नंबर डीपी 2143 पर लगातार खबर प्रकाशित कर रहा है। पत्रिका की खबरों पर संज्ञान लेते हुए कॉर्पोरेशन ने सभी संबंधितों को नोटिस थमा दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि संबंधितों का क्या जवाब आता है? इसके अनुसार कॉर्पोरेशन कार्रवाई करेगा। हरियाणा की दोनों लैब सीजीएमएससी से अनुबंधित है।

यह भी पढ़े: मरीजों की जान से खिलवाड़! घटिया हिपेरिन इंजेक्शन के उपयोग पर रोक, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

बड़ा सवाल, पानी होने के बाद भी ओके रिपोर्ट कैसे?

सबसे बड़ा सवाल ये है कि वायल में दवा के नाम पर पानी भरे इंजेक्शन को आखिर जांच में ओके रिपोर्ट कैसे दी गई? इंजेक्शन सब स्टैंडर्ड रहता तो मरीजों पर भले ही पूरा असर न करे, लेकिन कुछ न कुछ असर करता। विशेषज्ञों के अनुसार लाइफ सेविंग इंजेक्शन में कोई दवा नहीं है। अगर होता तो मरीजों पर असर करता। इंजेक्शन लगाने के बाद भी खून पतला नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने बाहर से इंजेक्शन मंगवाकर लगाया। इसके बाद मरीज का खून मानक के अनुसार पतला हुआ और वॉल्व रिप्लेसमेंट किया गया।

इंजेक्शन बनाने वाली डिवाइन कंपनी, पंचकूला के दोनों लैब इडमा व सेटिएट, क्वालिटी कंट्रोल इंचार्ज को नोटिस दिया गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटिया इंजेक्शन की सप्लाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - पद्मिनी भोई साहू, एमडी, सीजीएमएससी