19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेट्रो सफर के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, बोले- रायपुर में भी जल्द मिलेगी आधुनिक परिवहन सुविधा

CG News: बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली मेट्रो में सफर के बाद रायपुर में भी मेट्रो सुविधा शुरू करने का भरोसा दिलाया, कहा— यह शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम होगा।

2 min read
Google source verification
बृजमोहन अग्रवाल ने मेट्रो में किया सफर (photo source- Patrika)

बृजमोहन अग्रवाल ने मेट्रो में किया सफर (photo source- Patrika)

CG News: नई दिल्ली में संसद सत्र के दौरान मेट्रो यात्रा का अनुभव लेने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में भी मेट्रो जैसी सुविधा शुरू होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि संसद की कार्यवाही के बाद उन्होंने दिल्ली मेट्रो में सफर किया, जो आम जनता के लिए बेहद उपयोगी और आधुनिक परिवहन व्यवस्था का उदाहरण है।

CG News: तेज परिवहन व्यवस्था का मिलेगा लाभ

सांसद अग्रवाल ने कहा कि मेट्रो अब केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि शहरों की जीवनरेखा बन चुकी है। यह रोजाना लाखों लोगों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही शहरी जीवन को आसान और व्यवस्थित बनाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में रायपुर और स्टेट कैपिटल रीजन के लोगों को भी ऐसी ही सुविधाजनक और तेज परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

रायपुर के लिए क्यों जरूरी मेट्रो?

राजधानी रायपुर में तेजी से बढ़ती आबादी, ट्रैफिक और शहरी विस्तार को देखते हुए मेट्रो जैसी व्यवस्था की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। शहर का दायरा लगातार बढ़ रहा है और आसपास के क्षेत्रों से लोगों का आवागमन भी बढ़ा है, जिससे सड़कों पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

विकास को मिलेगी नई दिशा

मेट्रो परियोजना के शुरू होने से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, समय की बचत और ईंधन खपत में कमी जैसे कई सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलेंगे। साथ ही यह निवेश, रोजगार और शहरी विकास को भी गति देगी।

CG News: रायपुर में मेट्रो की चर्चा पहले भी

रायपुर में मेट्रो परियोजना को लेकर पहले भी कई बार चर्चा और प्रारंभिक सर्वे किए जा चुके हैं। हालांकि अब तक यह योजना जमीन पर नहीं उतर पाई है। राज्य की राजधानी होने के कारण यहां आधुनिक परिवहन सुविधाओं की मांग लगातार बढ़ रही है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर मेट्रो या इसी तरह की रैपिड ट्रांजिट सिस्टम लागू होता है, तो रायपुर-नवा रायपुर (अटल नगर) क्षेत्र को एकीकृत रूप से विकसित करने में मदद मिलेगी। इससे आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ की राजधानी को एक स्मार्ट और व्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।