
Chandra Grahan 2021:19 नवंबर को लग रहा है सदी का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें इससे जुड़ी खास बातें
रायपुर. Chandra Grahan 2021: साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) लगने में अब दो ही दिन बाकी हैं। इससे पहले एक चंद्र ग्रहण मई में लग चुका हैं। वहीं अब साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगने जा रहा हैं। ये ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा को लग रहा हैं।
धार्मिक और ज्योतिष अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को धर्म और ज्योतिष में बेहद अहम माना गया हैं। ऐसे में यह ग्रहण सभी लोगों पर अहम असर डालेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होने के कारण भारत के अधिकतर हिस्सों में नहीं दिखेगा। यह केवल असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही दिखेगा।
ये चंद्र ग्रहण आंशिक होगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं कार्तिक पूर्णिमा होने से इस दिन लोग गंगा स्नान करते हैं। दीपदान, अन्न दान आदि करते हैं। यह आंशिक ग्रहण होने से वे ये सभी धार्मिक कार्य सामान्य तरीके से कर सकेंगे।
चंद्र ग्रहण का समय
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 19 नवंबर दिन शुक्रवार को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारती समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होगा और शाम 5:33 बजे खत्म होगा। वहीं साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा हैं।
इस राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। वे इस दौरान किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा उन्हें ग्रहण के बाद दान भी करना चाहिए। इस ग्रहण का अशुभ असर कम होता है।
बता दें कि साल 2021 में कुल चार ग्रहण लगने हैं, जिनमें से दो सूर्य ग्रहण हैं और दो चंद्र ग्रहण हैं। इनमें से एक सूर्यग्रहण और एक चंद्रग्रहण लग चुका हैं। साल का आखिरी ग्रहण जो कि सूर्य ग्रहण हैं वो 4 दिसंबर 2021 को लगेगा।
Published on:
17 Nov 2021 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
