
CG Fraud News: तीर्थ यात्रा कराने का झांसा देकर तीन लोगों से ऑनलाइन ठगी हो गई। आरोपी से फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। दो धाम की तीर्थ यात्रा कराने के नाम रजिस्ट्रेशन, हेलीकाप्टर किराया ले लिया। पीडि़तों को हरिद्धार बुला लिया। वहां आरोपी मिला ही नहीं। उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक विमल श्रीवास आयकर विभाग में काम करते हैं। विमल अपने दो साथियों सच्चिदानंद होता और भूपेंद्र सिंह के साथ दो तीर्थ की यात्रा में जाने की प्लानिंग की थी। इसके लिए उन्होंने फेसबुक के जरिए अभिषेक चौधरी से संपर्क किया। अभिषेक ने उन्हें दो धाम यात्रा कराने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 2 लाख 14 हजार रुपए ले लिया।
इसमें होटल में ठहरने, खाना, हेलीकॉप्टर यात्रा आदि शामिल था। रकम देने के बाद तय दिन तीनों अपने परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे। वहां पहुंचने पर अभिषेक को कॉल किया गया, तो वह नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद उसका मोबाइल नंबर बंद हो गया। ठगी का एहसास होने पर टिकरापारा थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Published on:
02 Mar 2026 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
