
रायपुर. छत्तीसगढ़ से राज्यसभा (Rajya Sabha Election 2020) की रिक्त दो सीटों पर कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसमें कांग्रेस प्रदेश महिला अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम (Phoolo Devi Netam) और केटीएस तुलसी (KTS Tulsi) निर्वाचित हुए।
राज्यसभा निर्वाचन (Rajya Sabha Polls) के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी ने फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। फूलोदेवी नेताम ने स्वयं और केटीएस तुलसी का प्रमाण पत्र उनकी गैरहाजिरी में नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया ने ग्रहण किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel), संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक मोहन मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे। वही कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जश्न का माहौल है। सीएम भूपेश बघेल ने फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर ट्वीट कर बधाई दी।
अब प्रदेश में तीन महिला राज्यसभा में
अब प्रदेश में तीन महिला राज्यसभा में राज्यसभा में छत्तीसगढ़ से महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ते जा रहा है। फूलो देवी नेताम के राज्यसभा पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ से तीन महिला राज्यसभा सांसद हो जाएंगी। इससे पहले कांग्रेस की छाया वर्मा और भाजपा से सरोज पाण्डेय छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही है।
फूलो देवी नेताम (Phoolo Devi Netam) आदिवासी समाज से आती है। इससे आदिवासी समुदाय में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है। नेताम ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर भी नेताम पार्टी के साथ खड़ी नजर आई थीं। नेताम वर्ष 1995 में फरसगांव की जनपद पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। इसके बाद वर्ष 1998 में केशकाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई थीं। वे वर्ष 2015-16 से प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष का दायित्व संभाल रही हैं।
केटीएस तुलसी (KTS Tulsi) गांधी परिवार के बेहद करीबी है। गांधी परिवार से जुड़े ज्यादातर केसों की पैरवी वहीं करते हैं। यही वजह है कि गांधी परिवार ने उन पर भरोसा जताया है। 7 नवम्बर 1947 में पंजाब के होशियारपुर में जन्मे तुलसी ने पंजाब विश्वविद्यालय से वर्ष 1971 में वकालत की डिग्री हासिल की थी। तुलसी ने भारत सरकार के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता भी रहे हैं। वे लॉ कमीशन के पूर्व वाइस चेयरमैन भी रहे हैं।
Updated on:
18 Mar 2020 07:07 pm
Published on:
18 Mar 2020 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
