
सलीम अली इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट की सहायता से 7 स्थानों पर होगा बर्ड फेस्टिवल
रायपुर. छत्तीसगढ़ में सात स्थानों पर पक्षी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सलीम अली इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों से चर्चा कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला बर्ड फेस्टिवल बेमेतरा जिले के गिधवा परसदा जलाशय में 31 जनवरी को शुरू हुआ।
छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग देश में नं.-2, कर्नाटक टॉप पर
गिधवा-परसदा के दो बड़े जलाशयों में पिछले 25 साल से विदेशी पक्षी आ रहे हैं। यूरोप-अफ्रीका महाद्वीप से भी हजारों मील समुद्र पार कर पक्षी आते हैं। यहां देशी एवं विदेशी 150 प्रजाति के पक्षियों का प्रवास होता है। सामान्य रूप से अक्टूबर से फरवरी तक उनका इस जलाशय के पास निवास रहता है। सैलानी पक्षी महोत्सव का लाभ उठा सकेंगे। वहीं पक्षी प्रेमियों और पक्षी विज्ञानियों को भी अध्ययन और शोध का अवसर मिलेगा।
ये भी पढ़ें... [typography_font:14pt]पहले गोडसे-सावरकर का साथ छोड़े
पक्षी महोत्सव में चित्रकला, फोटो प्रदर्शनी, रंगोली, पिनटैन, मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने पक्षी महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा हमर चिरई हमर चिन्हारी के अंतर्गत दिसम्बर में प्रदेश के 7 स्थानों में पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें... [typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...सरकारी अस्पताल में पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी
Published on:
31 Jan 2021 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
