23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरे देश के नक़्शे में दिखने वाली भाजपा अब टुकड़ों में दिख रही है, डाउनफॉल शुरू- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में नगर निगम और नगर पालिका में अध्यक्ष और महापौर चुनने के बारे में उन्होंने कहा कि तिथि तय हो चुकी है। सब की धड़कने तेज हो गई हैं। कौन महापौर बनेगा, कौन सभापति और अध्यक्ष बनेगा, सारे लोगो में उत्सुकता है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि सही 10 नगर निगम में कांग्रेस का ही महापौर बनेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
bhupesh.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज झारखंड दौरे पर हैं। जहां वो हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। झारखंड जाने से पहले मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कि, 'झारखंड में आज दूसरी बार हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

महापौर पद के लिए दो की पार्टी में लाबिंग तेज, तीसरा निर्दलीयों की खरीद-फरोख्त में जुटा

"वहा सभी राष्ट्रीय नेता वहां पहुंच रहे हैं। वहीँ भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पुरे देश के नक़्शे में दिखने वाली भाजपा अब टुकड़े टुकड़े में सिमट कर रह गयी है। भाजपा का डाउनफॉल शुरू हो गया है।"

छत्तीसगढ़ में नगर निगम और नगर पालिका में अध्यक्ष और महापौर चुनने के बारे में उन्होंने कहा कि तिथि तय हो चुकी है। सब की धड़कने तेज हो गई हैं। कौन महापौर बनेगा, कौन सभापति और अध्यक्ष बनेगा, सारे लोगो में उत्सुकता है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि सही 10 नगर निगम में कांग्रेस का ही महापौर बनेगा।

आपको बता दें की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। रांची के मोरहाबादी मैदान में सोरेन के साथ आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।

ये भी पढ़ें: इस वार्ड में नहीं मना जीत का जश्न, चुनाव जीतने से एक दिन पहले ही हो गयी प्रत्याशी की मौत